Optical Illusion: 2 घंटे का समय दे दिया, फिर भी सिर्फ सुपर जीनियस लोग ही ढूंढ पाए दूसरा जिराफ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 22, 2023, 05:18 PM IST

Optical Illusion: इस स्केच में आपको एक जिराफ नजर आ रहा है जो किसी शहर के पार्क में टहलता दिख रहा है। जिराफ के पीछे शहर की बिल्डिंगें नजर आ रही हैं। सिर्फ उच्च बुद्धि वाले लोग ही इस तस्वीर में से दूसरा जिराफ ढूंढ पाएंगे। आपको इसके लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आप्टिकल इल्यूजन की जबरदस्त तस्वीर
  • सॉल्व करने में हो जाएगा दिमागी कसरत
  • 98 परसेंट लोग चैलेंज सॉल्व करने में हुए फेल

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की कोई न कोई ऐसी तस्वीर सामने आ जाती है, जिसे सॉल्व करने के लिए लोगों में भिड़ंत मच जाती है। बड़े से बड़े धुरंधर मैदान में उतर आते हैं और इन चैलेंज को सॉल्व करने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ ही धुरंधर होते हैं, जो चैलेंज (Optical Illusion Challenge) को सॉल्व करने में कामयाब होते हैं। दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीरें लोगों का इतना अधिक दिमागी कसरत करवाती हैं कि लोगों का दम निकल जाता है।

Optical Illusion

ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (ट्विटर)

स्केच में ढूंढना है एक और जिराफ

हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एस जबरदस्त तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपकी नजरों का परीक्षण तो होगा ही, साथ ही साथ आपके दिमाग का IQ टेस्ट भी परखा जाएगा। इस तस्वीर में आपको कुछ विशेष खोजना होगा। तस्वीर के जरिए आप अपनी तर्कशक्ति और बुद्धिमता को मापेंगे। तस्वीर एक स्केच है। इस स्केच में आपको एक जिराफ नजर आ रहा है जो किसी शहर के पार्क में टहलता दिख रहा है। आपको इस तस्वीर में एक और जिराफ खोजना है।

End of Feed