Optical Illusion: नजर और दिमाग का टेस्ट लेने के लिए ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इन तस्वीरों में ऐसे रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें आसानी नहीं खोजा जा सका। कई बार दिमाग के घोड़े खोलने पड़ गए, मगर उनमें छिपे रहस्य पता नहीं चले। दिमाग और नजर का टेस्ट लेने के लिए हम एक मजेदार तस्वीर लेकर हाजिर हुए हैं। मगर ये तस्वीर इतनी आसान है कि इसमें छिपा रहस्य समय लेकर कोई बच्चा भी बडे़ आराम से खोज लेगा। चौंक जाएंगे कि ये आसान सी नजर आ रही तस्वीर आपके लिए ही है। इसमें हर जगह 9 नंबर लिखा हुआ नजर आ रहा है। मगर इन्हीं 9 के बीच छह भी है। आपको उसी छह को खोजकर निकालना है।
9 के बीच छिपा है 6। (फोटो- सोशल मीडिया)
9 के बीच छिपा है 6
मगर इससे पहले आप 9 में छिपे 6 को खोजना शुरू करें, एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इस तस्वीर में छिपे 6 को खोजने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का ही समय में मिलेगा। अगर 10 सेकंड में आपने उस छिपे हुए छह को खोज निकाला तो आपका दिमाग सचमुच गोली की रफ्तार से काम करता है। ऐसा दिमाग जो चीजों को जल्द से जल्द खोजने में माहिर है। ऐसी आंखें जो पलक झपकते ही अपना लक्ष्य खोज लेती हैं। मगर दस सेकंड में छह को नहीं खोज पाएं हैं तो निराश होने की जरुरत नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि 9 और 6 की बनावट में ज्यादा अंतर नजर नहीं आता। ऐसे में कोई भी धोखा खा सकता है।
कहां छिपा है 6
हालांकि दस सेकंड से ज्यादा समय या फिर अभी तक छह को नहीं खोज पाएं हैं तो भी परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हम यहां इसका हल भी बताएंगे। बताएंगे कि आखिर 9 के बीच 6 कहां छिपकर बैठा है। दरअसल छह तस्वीर में सबसे नीचे और बाईं तरफ है।
यहां देखिए रिजल्ट
यहां देखिए आखिर कहां है 6
देख लिया ना छह नजर के ठीक सामने ही था, मगर बार-बार वहां निगाह जाने के बावजूद उसे खोजने में किसी को भी थोड़ी मुश्किल जरूर हो सकती है। दिमाग और नजरों के टेस्ट से जुड़ी ऐसी रोचक तस्वीरों के साथ अगली बार फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ।
