Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी दर्जनों तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इसमें से कुछ तस्वीरें लोगों की पर्सनैलिटी बताती हैं तो कई तस्वीरें लोगों के दिमाग का टेस्ट लेती हैं। अधिकतर तस्वीरें लोगों की नजरों को परखती हैं। दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें होती ही ऐसी हैं कि इसमें जो चीज सामने होती है, वह नहीं दिखाई देती। इसके अलावा कई ऐसी चीज तस्वीर में नजर आती है, जो असल में होती ही नहीं है।
ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)
कलाकार ने बनाई जबरदस्त ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर
इसी क्रम में हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक जबरदस्त तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको एक खूबसूरत लड़की की पेंटिंग नजर आएगी। इस पेंटिंग को कलाकार ने बहुत ही अनोखे तरीके से बनाया है। दरअसल, कलाकार ने कुछ पक्षियों और जानवरों का इस्तेमाल करके लड़की का फेस बनाया है। आपको इस तस्वीर में छिपे दो सवालों के जवाब देने हैं। सबसे पहले आपको बताना है कि लड़की के चेहरे में कितने पक्षी छिपे हैं। इसके बाद आपको यह बताना है कि लड़की के चेहरे में कितने घोड़े नजर आ रहे हैं।
चैलेंज पूरा करने के लिए 8 सेकंड का समय
आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए पूरे 8 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आप दिए गए 8 सेकंड में यह चैलेंज पूरा कर लेते हैं तो आप जीनियस लोगों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। तो चलिए देर किस बात की, अपना दम लगाइए और तस्वीर में छिपे पक्षियों की संख्या बता दीजिए। इसके अलावा आपको घोड़ों की भी संख्या बतानी है। आप चाहें तो अपने दोस्तों की भी मदद ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए शर्त यह है कि आपको दिए गए समय में ही अपने दोस्तों की मदद लेनी है।
यहां दिखेगी पक्षियों की संख्या
क्या आपको अब तक तस्वीर में पूछे गए सवालों के जवाब आए। अगर आपको अभी तक तस्वीर में पक्षियों की संंख्या नहीं पता चल पाई है तो हम आपको बता दें कि तस्वीर में कुल 6 पक्षी हैं। इसके अलावा तस्वीर में दो घोड़े हैं।
