Optical Illusion: इस अस्‍तबल में चोरी-छिपे घुस आया है बिना पूंछ वाला घोड़ा, दम है तो 5 सेकंड में करें पहचान

Optical Illusion: इस तरह की दिमागी पहेलियां और ऑप्टिकल इल्‍यूजन यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारा दिमाग सही दिशा में काम कर रहा है। यह हमारे मस्तिष्क के संज्ञानात्मक कार्यों को बेहतर बनाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ये पहेलियां हमारे दिमाग को तेज और सतर्क बनाती हैं
  • पहली नजर में ये फोटो आपको काफी ज्‍यादा आसान लगेगी
  • अस्‍तबल में सभी घोड़े समान दिशा में खड़े हैं

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्‍यूजन को सुलझाना आपके दिमाग की स्‍पीड को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसमें बिना पूंछ वाला घोड़ा ऐसा करिश्‍मा कर आपकी मदद कर सकता है। क्या आप चुनौती लेने के लिए तैयार हैं? आपको 5 सेकंड में एक बिना पूंछ वाले घोड़े को ढूंढ़कर दिखाना है। पहली नजर में ये फोटो आपको काफी ज्‍यादा आसान लग सकती है लेकिन इसे जिस सरल तरीके से डिजाइन किया गया है, उससे आपको इसकी जटिलताएं समझ में आ जाएंगी। छवि तो बहुत सरल है मगर सफेद बैकग्राउंड में घोड़ों के इस अस्‍तबल में एक की पहचान करना काफी मुश्किल है। वैसे घोड़ों को इस अस्‍तबल में काफी समानता का ध्‍यान रखते हुए खड़ा किया गया है।

पहले इस फोटो में आपको कुछ घोड़े तीन पैर वाले दिखेंगे, लेकिन याद रखें कि आपके पास जवाब ढूंढ़ने के लिए केवल 5 सेकंड हैं। फोटो को ध्यान से देखेंगे तो आपको जवाब मिल जाएगा। सही जवाब तो दिए गए समय में पूरा करना है। यदि आप बिना पूंछ वाले घोड़े को ढूंढ़ लेंगे तो आप अपनी पीठ थपथपा सकेंगे। वैसे अगर आप अवलोकन कौशल उत्कृष्ट है तो ही आपको जवाब दिखेगा, लेकिन अगर आपको जवाब न भी मिले तो चिंता न करें। हमारे पास आपके लिए उत्तर है। इसके लिए आप नीचे दी हुई फोटो को देख सकते हैं।

End of Feed