Viral Video Today: नागालैंड के मंत्री और बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलॉन्ग (Temjen Imna Along) सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहते हैं। आए दिन उनके पोस्ट नेटिजन्स के बीच चर्चा के विषय बन जाते हैं। कई बार तो वो खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर कर ही लोगों को गुदगुदाते हैं। मगर अबकी बार उन्होंने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल उन्होंने अबकी बार एक क्लास टीचर से जुड़ा वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके पढ़ाने का स्टाइल देखने लायक होगा।
भाजपा सरकार में मंत्री ने शेयर किया क्लास का वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)
क्लास टीचर का यूनिक स्टाइल
भाजपा नेता द्वारा शेयर किए इस वीडियो में देखेंगे कि क्लास में दर्जनभर से ज्यादा छात्र हैं। इसमें सभी छात्रों के पास अलग-अलग तरह की सब्जी है। 1:12 मिनट के वीडियो में आगे देखेंगे कि टीचर एक-एक कर सभी छात्रों के करीब पहुंती हैं और उनके सब्जी का अंग्रेजी नाम बताने के लिए कहती हैं। टीचर की पढ़ाई का गजब तरीका देखकर इंटरनेट भी उनका फैन हो गया। पढ़ाई का ऐसा तरीका छात्रों को भी खासा पसंद आया है। हर एक छात्र अपने पास रखी सब्जी का सही-सही अंग्रेजी नाम बताता है।
यहां देखिए वीडियो
अनोखे स्टाइल में छात्रों को पढ़ाते हुए टीचर का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। भाजपा नेता ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि हर स्कूल में ऐसी शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए और हर शिक्षक ऐसा। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
