धोनी ने फनी अंदाज में सुनाया शादीशुदा जीवन का अनुभव- पत्नी पहले समस्या खड़ी करती है फिर सिखाती है उसे हैंडल करना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 31, 2023, 03:15 PM IST

MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान शादीशुदा जिंदगी के मजेदार अनुभव शेयर किए। वह कहते हैं कि एक आदमी की जिंदगी में पूरा मसाला उसकी पत्नी ही लाती है। महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

MS Dhoni Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान शादीशुदा जिंदगी के मजेदार अनुभव शेयर किए। इस दौरानन उन्होंने बताया कि पत्नी जिंदगी में पूरा मसाला लाती है। इसके अलावा उन्होंने बेहद मजेदार अंदाज में कहा कि पहले पत्नी आपकी जिंदगी में समस्या खड़ी करती है फिर उसे हैंडल करना सिखाती है। एक तरह से पत्नी आपकी जिंदगी का ट्रेनर होती है। शादीशुदा जीवन को लेकर उन्होंने जिस अंदाज में अपनी बात रखी, उसे जमकर पसंद किया जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

dhoni video

शादीशुदा जीवन को लेकर धोनी की एडवाइस (ट्विटर)

रिलेशनशिप को लेकर धोनी के मजेदार अनुभव

एक कार्यक्रम में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी से जब यह पूछा जाता है कि बाकी जिंदगी में जब ढेर सारा काम और अव्यवस्थाएं होती हैं तो एक पार्टनर का होना कितना मायने रखता है? उनसे पूछा गया कि रिलेशनशिप में स्थिरता आने के बाद उनकी जिंदगी में कुछ बदलाव हुआ, क्या पार्टनर के आने से उन्हें कुछ मदद मिली? इसके जवाब में महेंद्र सिंह धोनी मजेदार लहजे में अपनी बात रखते हैं। वह कहते हैं, 'एक आदमी की जिंदगी में पूरा मसाला उसकी पत्नी ही लाती है।'

End of Feed