भारत की फैन हुई ये मैक्सिकन महिला, वायरल वीडियो में कहा- 'भारत को अपना घर कहने में खुशी'

Viral Video: जैकलीन मोरालेस क्रूज़ ने अब वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'भारत को अपना घर कहने में खुशी है।' वीडियो में वे किसी कार्यक्रम में अपने विचार रखती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्‍होंने कहा कि, 'विदेशियों को भारत में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में गलत धारणा है।'

Viral Video: दुनिया में जब भी सबसे लोकतंत्र वाले देश या फिर विविध संस्‍कृति और विरासतों वाले देश की बात आती है तो सबसे पहला नाम भारत का आता है। इतनी बड़ी जनसंख्‍या के बीच सामंजस्‍य और प्‍यार देख विदेशी भी मोहित हो जाते हैं। यही वजह है कि, कई स्‍टूडेंट्स और विदेशी भारत आकर बेहतर जीवनयापन कर रहे हैं। मैक्सिको की जैकलीन मोरालेस क्रूज़ भी उन लोगों में से एक हैं जो भारत के प्रति अक्‍सर अपने प्‍यार को दिखाने के लिए जानी जाती हैं। वे महाराष्ट्र के नागपुर में रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स को अपने जीवन के बारे में रोज़ाना बताती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो में बताया कि वह भारत में कितनी सुरक्षित महसूस करती हैं।

मैक्सिकन महिला का वीडियो वायरल। (pc- Instagram/ jamocu)

गौरतलब है कि, जैकलीन मोरालेस क्रूज़ ने अब वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'भारत को अपना घर कहने में खुशी है।' वीडियो में वे किसी कार्यक्रम में अपने विचार रखती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्‍होंने कहा कि, 'विदेशियों को भारत में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में गलत धारणा है। जैकलीन ने कहा कि वह भारत में रहने में सहज महसूस करती हैं और वह अपनी पसंद के कपड़े पहनने के लिए स्वतंत्र हैं, चाहे वह पश्चिमी या भारतीय परिधान हो।' 25 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को कुछ ही देर में 36,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

End of Feed