Auto Driver Selfie Video: इंटरनेट पर काफी बार कुछ ऐसे वीडियोज भी देखने को मिल जाते हैं, जो दिल को छू जाते हैं। इमोशनल कर देने वाले ये वीडियो दिल खुश कर देते हैं। हाल ही में एक वीडियो को शेयर किया गया, जिसे देखने के बाद आपका दिल झूम उठेगा। यूजर्स का कहना है कि जब मेहनत खुद की हो तो चेहरे पर ऐसी ही खुशी झलकती है। इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है और लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।
ड्राइवर ने ली ऑटो के साथ सेल्फी (X)
ये भी पढ़ें - एक हाथ में बच्चा, दूसरे से कलाबाजी.. नजारा देख यूजर्स बोले - दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा मां होती है
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स नई ऑटो के साथ सेल्फी ले रहा है। ये ऑटो इसने ही खरीदी है। ऐसे में इसकी मेहनत की खुशी इसके चेहरे पर साफ झलक रही है। शख्स नए ऑटो के आगे बैठकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा है। ये वीडियो आपका दिल भी बाग-बाग कर देगा। लोगों का कहना है कि मेहनत सबकी रंग लाती है और मेहनत की खुशी की बात ही अलग होती है।
ड्राइवर ने ली ऑटो के साथ सेल्फी
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मेहनत करके हर सपने को पूरा किया जा सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जब मेहनत खुद की हो तब छोटी गाड़ी भी BMW लगती है। बता दें, इस वीडियो को '@T_Investor_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 6.74 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे 41 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।
