Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, सोते हुए एक शख्स के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर आप यही कहेंगे, 'किस्मत बड़ी चीज है'। वाकई में शख्स की किस्मत जबरदस्त थी, वरना सेकंड भर की देरी होने पर उसकी मौत तक हो सकती थी। अब यह हैरतअंगेज नजारा (Accident Viral Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग उस पर हैरानी भी जता रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग चटकारे भी ले रहे हैं।
बाल-बाल बचा शख्स, (Photo Credit- Instagram)
ये तो हम सब जानते हैं कई बार फुटपाथ पर सोते हुए लोगों के साथ घटना घट जाती है। कई मामले तो ऐसे भी सामने आए हैं, जिसे सुनकर लोग कांप तक गए। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं दुकान के बाहर फुटपाथ पर एक शख्स चैन की नींद सो रहा है। अचानक शख्स की नींद खुल जाती है और सामने का नजारा देखकर वो उसके होश उड़ जाते हैं। क्योंकि, तेज रफ्तार में एक कार उसके करीब आ रही होती है। कार को देखते ही शख्स दूर भाग खड़ा होता है। फिर क्या होता है आप इस खौफनाक वीडियो में देख लें...
दिल दहलाने वाला नजारा
जिसने भी इस वीडियो को देखा उसका कलेजा कांप गया। अब यह शॉकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'malayalam_comedy_junction' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब आठ लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ मजे भी ले रहे हैं। तो इस शॉकिंग वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
