रशियन बीयर के कैन पर महात्मा गांधी जैसी फोटो देख भड़के यूजर्स, देखें Viral Video

Viral Video: सुपर्णो सत्पथी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'प्रधानमंत्री @narendramodi जी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे इस मामले को अपने मित्र @KremlinRussia_E के समक्ष उठाएं। यह पाया गया है कि रूस का रिवॉर्ट गांधीजी के नाम पर बीयर बेच रहा है।'

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों रशियन शराब बनाने वाली कंपनी के खिलाफ यूजर्स जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। कंपनी ने अपने बीयर के कैन पर महात्मा गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी के पोते सुपर्णो सत्पथी (जो खुद एक राजनेता हैं) ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूसी सरकार के साथ इस मामले को उठाने का आग्रह किया। इस अपील के बाद से ही मामले ने तूल पकड़ लिया।

वायरल हुई फोटो।

सुपर्णो सत्पथी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'प्रधानमंत्री @narendramodi जी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे इस मामले को अपने मित्र @KremlinRussia_E के समक्ष उठाएं। यह पाया गया है कि रूस का रिवॉर्ट गांधीजी के नाम पर बीयर बेच रहा है।' इस पोस्‍ट के साथ उन्‍होंने इसकी तस्‍वीरें भी शेयर कीं। कुछ ही समय में यह पोस्ट वायरल हो गई और दो दिनों में इसे 141.2K बार देखा गया। यूजर्स ने गांधीजी की विरासत का मजाक उड़ाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

End of Feed