'IIT बाबा' से 'मोनालिसा' तक....महाकुंभ से निकले ये 8 'रत्‍न' खूब हुए वायरल, कुछ तो हैं बड़े मजेदार

Mahakumbh Viral Moments: महाकुंभ में आए कई लोगों के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और पसंद किए गए। इस लेख के माध्‍यम से हम आपको महाकुंभ में आए सबसे चर्चित चेहरों के बारे में बताएंगे।

Mahakumbh Viral Moments । Mahakumbh Glimpses । Mahakumbh Viral Videos : उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ सनातन संस्‍कृति और आस्‍था का सबसे बड़ा मेला महाकुंभ 26 फरवरी को सम्‍पन्‍न हो गया। महाकुंभ के दौरान 66 करोड़ से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने संगम में आस्‍था की डुबकी लगाई। 144 वर्षों में एक बार पड़ने वाले इस अद्भुत संयोग पर गजब की प्रशासनिक व्‍यवस्‍था भी देखने को मिली। जहां एक ओर श्रद्धालुओं को अध्यात्‍म से जुड़ने का मौका मिला तो वहीं, कुछ वायरल पलों का भी हिस्‍सा बनने को मिला। महाकुंभ में कई ऐसे लोग मिले जिनके वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया। कुछ वीडियो में रिश्‍तों की खूबसूरती दिखी तो किसी में लोगों की अनोखी खासियत ने श्रद्धालुओं-दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। आइए देखते हैं महाकुंभ से कौन-कौन से 'रत्‍न' निकले:

महाकुंभ में खूब वायरल हुए ये चेहरे।

1. IIT बाबा (IIT Baba Mahakumbh)

महाकुंभ में IIT बॉम्बे के एयरोस्पेस इंजीनियर से आध्यात्मिक साधक बने अभय सिंह की कहानी काफी चर्चा में रही। इनको 'आईआईटी बाबा' के नाम से जाना जाता है। उनके स्पष्ट विचार-विमर्श ने महोत्सव के अलावा उनको सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया।

End of Feed