VIDEO: मक्का के क्लॉक टॉवर पर गिरी आसमानी बिजली, नजारा देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 25, 2024, 01:17 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि हर तरफ अंधेरा छाया हुआ है। मगर तभी आसमानी बिजली सीधे मक्का के क्लॉक टॉवर पर गिरती है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाले नजारों में से भरी पड़ी है। यहां हर रोज ऐसा कुछ सामने आता है जो लोगों के होश उड़ा देता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो जामकर वायरल हो रहा है। वीडियो आसमानी बिजली से जुड़ा है जो अचानक पूरे शहर पर गिरती है और हर तरफ रोशनी छा जाती हैं। ऐसा कई सेकंड तक होता है और डरा देने वाली आवाज भी आती है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सऊदी अरब के मक्का शहर का है। दावा किया गया कि यहां क्लॉक टॉवर पर कई सेकंड तक आसमानी बिजली गिरी।

Makkah Clock Tower Video

मक्का के क्लॉक टॉवर पर गिरती दिखी आसमानी बिजली। (Photo/Instagram)

क्लॉक टॉवर पर गिरी आसमानी बिजली

वायरल वीडियो में देखेंगे कि रात का अंधेरा है और आसमान में बादल गरज रहे हैं। मगर एकाएक आसमानी बिजली सीधे क्लॉक टॉवर को छूती है और अपनी चमक छोड़ती है। ऐसा कई सेकंड तक होता है। क्लॉक टॉवर से टकराने के बाद कभी बिजली किसी फूल का आकार लेती है तो कभी डरावना रूप दिखाती है। इसी अद्भुत नजर को इसी समय किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब क्लॉक टॉवर से बिजली टकराने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

End of Feed