Geetanjali Mishra Video: एक्ट्रेस ने खेला अनोखा क्रिकेट मैच, खुद की बल्लेबाजी तो खुद ही की बॉलिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 09:06 PM IST

Geetanjali Mishra Cricket Video: एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा ने एक वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है जिसमें वह अनोखा क्रिकेट मैच खेलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह खुद ही बैटिंग कर रही हैं, खुद ही बॉलिंग कर रही हैं और खुद ही फील्डिंग करती नजर आ ही हैं।

Geetanjali Mishra Cricket Video: क्रिकेट की एक टीम में 11 प्लेयर होते हैं। एक टीम बल्लेबाजी करती है तो दूसरी टीम गेंदबाजी लेकिन एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा अनोखा क्रिकेट मैच खेलती नजर आ रही हैं जहां वह खुद ही बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करती दिख रही हैं। अभिनेता और अभिनेत्री अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से आए दिन चर्चा में रहते हैं। अपने फॉलोअर्स के लिए सितारे आए दिन कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं। एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा ने एक वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है जिसमें वह अनोखा क्रिकेट मैच खेलती नजर आ रही हैं।

Geetanjali Mishra Video: एक्ट्रेस ने खेला अनोखा क्रिकेट मैच, खुद की बल्लेबाजी तो खुद ही की बॉलिंग

जी5 की वेबसीरीज अभय 2, बॉलीवुड फिल्म लूडो, टीवी सीरियल कुंडली भाग्‍य और नागिन-3 में अहम रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा इस वीडियो में वह खुद ही बैटिंग कर रही हैं, खुद ही बॉलिंग कर रही हैं और खुद ही फील्डिंग करती नजर आ ही हैं। इस अनोखे क्रिकेट मैच के वीडियो को उनके फैंस ने काफी पसंद किया है। फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है- अंपायरिंग रह गया। इस वीडियो को हजारों फैंस ने लाइक किया है। जिस तस्वीर में गीतांजलि बल्लेबाजी कर रही हैं उस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- लाइफ में पहली बार बॉलर बोल्ड हुआ होगा बल्लेबाज को देखकर।

End of Feed