ग्राउंड फ्लोर से 124वें मंजिल पर मात्र 1 मिनट में पहुंच जाता है इंसान, बुर्ज खलीफा के लिफ्ट की स्पीड जान सन्ना जाएंगे

Burj Khalifa Lift Speed: बुर्ज खलीफा में लिफ्टों की कुल संख्या 57 है। वहीं यहां 8 एस्केलेटर भी लगे हुए हैं। बुर्ज खलीफा की इन लिफ्टों को दुनिया की सबसे तेज लिफ्टों में शुमार किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी स्पीड तकरीबन 10 मीटर प्रति सेकंड होती है।

Burj Khalifa Lift Speed: दुबई स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया इस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। 163 मंजिलों वाली बुर्ज खलीफा अपनी ऊंचाई और भव्यता के कारण दुनियाभर में मशहूर है। यह इमारत 828 मीटर ऊंची है। हालांकि आम दर्शकों के लिए सिर्फ 124वीं मंजिल तक ही लिफ्ट जाती है। वहीं 148वीं मंजिल पर ऑब्जर्वेशन डेक बनाए गए हैं। सोचिए अगर इतनी ऊंची इमारत में ऊपर तक पहुंचना है तो इसमें सामान्य लिफ्ट से जाने में काफी समय और परेशानी झेलनी पड़ती। इस कारण बुर्ज खलीफा में हाई-स्पीड लिफ्ट लगाई गई है।

Burj Khalifa Lift

बुर्ज खलीफा लिफ्ट (iStock)

हाई स्पीड लिफ्ट का बेहद रोमांचक सफर

सबसे पहले आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा में लिफ्टों की कुल संख्या 57 है। वहीं यहां 8 एस्केलेटर भी लगे हुए हैं। बुर्ज खलीफा की इन लिफ्टों को दुनिया की सबसे तेज लिफ्टों में शुमार किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी स्पीड तकरीबन 10 मीटर प्रति सेकंड होती है। वहीं इसकी स्पीड 36 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। इतनी तेज स्पीड के कारण ही इस विशाल इमारत में ग्राउंड फ्लोर से 124वीं मंजिल तक पहुंचने में मात्र एक मिनट का ही समय लगता है।

End of Feed