दादाजी ने खटिया पर दिखाया ऐसा गजब स्टंट, देखते ही बोले लोग- ये तो बाबा रामदेव भी नहीं कर पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 20, 2023, 07:22 AM IST

Instagram Viral Video: अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो में देखेंगे कि करीब आस्सी साल के दादाजी ने खटिया ऐसा स्टंट दिखाया, जो किसी को भी हैरान कर देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • खटिया पर दादाजी का गजब स्टंट
  • आते ही छा गया वीडियो
  • देखकर हैरान हुए नेटिजन्स

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया आज के दौर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि दिमाग की बत्ती की गुल हो जाती है। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो गांव के एक दादाजी से जुड़ा मालूम होता है। इसमें उन्होंने खटिया पर ऐसा गजब स्टंट कर दिखाया कि दांतों तले उंगली दबाने पर मजूबर हो जाएंगे। दादाजी का जबरस्त स्टंट देखकर नेटिजन्स भी उनके फैन हो गए हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसा करतब तो खुद योग गुरु बाबा रामदेव भी नहीं दिखा पाएंगे। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है और इसे 2.69 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं।

Dadaji Ka Video

सोशल मीडिया मे ंअपलोड होते ही छाया दादाजी का वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

दादाजी ने खटिया पर दिखाया गजब स्टंट

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि करीब अस्सी साल के दादाजी आराम से चारपाई पर बैठे हैं। देखकर लगता है कि इतनी उम्र में उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी होती होगी। मगर तभी दादाजी खटिया से नीचे उतरे और अपना करतब सबको हिलाकर रख दिया। दरअसल चारपाई से उतरते ही दादाजी जमीन पर लेट गई। उन्होंने जमीन पर लेटे हुए खटिया को हाथ से पकड़ लिया। अब फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई सचमुच होश उड़ जाएंगे। दरअसल दिखने में कमजोर दादादी ने हाथ से खटिया का फ्रेम पकड़ा और धीरे-धीरे दोनों टांगें आसमान की तरफ कर ली। अब दादाजी ने अपने हाथों की ताकत से पूरे शरीर को हवा में उठा लिया और शरीर आराम से चारपाई पर ले आई। उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही किया।

End of Feed