वर्दी में दिखी भक्ति, माता रानी की डोली उठाते जवानों का VIDEO जीत लेगा दिल

भारतीय सेना के जवानों का माता रानी की डोली उठाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वर्दी में भक्ति और सेवा का जज्बा लोगों का दिल जीत रहा है।

भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों को आपने देश की सीमाओं की रक्षा करते और मुश्किल हालात में लोगों की मदद करते हुए देखा होगा लेकिन जब यही जवान श्रद्धा और भक्ति के रंग में नजर आते हैं, तो उनका यह रूप भी लोगों का दिल जीत लेता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक खूबसूरत वीडियो चर्चा में है, जिसमें भारतीय सेना के जवान माता रानी की डोली उठाए दिख रहे हैं। यह नजारा लोगों को भावुक कर रहा है और भक्ति के साथ सेवा की भावना को भी दिखा रहा है।

indian army jawans carry mata rani doli viral video

माता रानी की डोली उठाए दिखे सेना के जवान (Instagram/@bharatfyi)

माता रानी की डोली उठाते दिखे जवान

वायरल वीडियो (Viral Video) में भारतीय सेना के कुछ जवान माता रानी की डोली उठाते हुए नजर आ रहे हैं। जवान अपनी वर्दी में हैं और पूरे श्रद्धा भाव के साथ इस धार्मिक परंपरा का हिस्सा बने हुए है। जवानों की एक टोली मां की डोली के आगे-आगे चल रही है और उनके पीछे आर्मी बैंड अपने वाद्ययंत्रों से धुन निकालते हुए चल रहे हैं। यहां जवानों का जोश देखते बन रहा है। सभी लोग नाचते-गाते आगे बढ़ते दिख रहे हैं। यह नजारा देखने में बेहद ही खास लग रहा है। जहां देश की सेवा करने वाले सैनिकों का एक अलग रूप देखने को मिल रहा है।

End of Feed