Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर दिया। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो विवाह में एक लड़की के साथ झूमकर डांस कर रहा है। मगर बेचारा ये भूल गया कि उसकी पत्नी भी थोड़ी ही दूरी पर मौजूद है। इधर शख्स लड़की के साथ डांस में खोया होता है कि तभी उसकी पत्नी की नजर पड़ गई।
अपनी गलती की वजह से पत्नी से जोरदार झापड़ खा गया बेचारा पति। (Photo/Instagram)
पत्नी से जोरदार झापड़ खा गया पति
फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि पत्नी ने जैसे ही अपने पति को लड़की के साथ डांस करते हुए देखा वो गुस्से से लाल पड़ गई। पत्नी तुरंत अपनी जगह से उठ खड़ी हुई और सीधे डांस स्टेज पर पहुंच गई। वीडियो में देखेंगे कि शख्स अभी भी पूरी मस्ती में डांस कर रहा है। शख्स ने होश संभाला तो पत्नी उसकी नजर के सामने खड़ी थी। ये देख बेचारा सूख गया। उसकी समझ में नहीं आया कि पत्नी को कैसे समझा जाए। मगर बेचारा इससे पहले कुछ कह पाता तुरंत जोरदार झापड़ पड़ गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
आखिर में देखेंगे कि पत्नी से झापड़ खाने के बाद बेचारा पति चुपचाप अपनी जगह खड़ा रहता है। इधर डांस कर रही लड़की अभी भी डांस में बिजी है। उधर पत्नी भी वहां से जा चुकी है। वीडियो में देखेंगे कि बीच में बेचारा पति अपना गाल पकड़कर खड़ा है। मालूम हो कि पति-पत्नी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया या है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
