Girlfriend Boyfriend News: रूस से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बॉयफ्रेंड ने सिर्फ इसलिए पुलिस बुला ली, क्योंकि पहली डेट में गर्लफ्रेंड ने 16 हजार का खर्च करवा दिया था और बिल भरे बिना चली गई थी। इससे बॉयफ्रेंड को भयंकर गुस्सा आया और उसने पुलिस बुला ली। इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अब लड़की को पुलिस खोज रही है।
प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)
पहली डेट पर गर्लफ्रेंड से गुस्साया बॉयफ्रेंड
मामला रूस के मॉस्को का है। मॉस्को में एक 28 साल का युवक एक युवती के साथ पहली डेट पर गया था। इसके बाद लड़की ने तरह-तरह के ऑर्डर किए और जमकर खाया पिया। पहली डेट पर लड़के के पूरे 16,000 रूबल यानि 13,727 रुपये खर्च हुए। लड़के को लगा था कि इस बिल का बंटवारा होगा और लड़की भी आधा बिल भरेगी। हालांकि, लड़की ने बिल देने से इंकार कर दिया और बिना बिल दिए ही वहां से चली गई। इस बात से लड़का बहुत ही ज्यादा गुस्सा हो गया।
लड़के को ही भरना पड़ गया सारा बिल
जब लड़की बिना बिल दिए चली गई तो लड़के ने पुलिस को कॉल कर दिया। लड़के ने पुलिस को बताया कि वह कुछ हफ्ते पहले ही सोशल मीडिया पर इस लड़की से मिला था। इसके बाद दोनों ने दो-चार दिन बातें की और फिर मिलने का फैसला किया। दोनों किसी रेस्टोरेंट पर डेट के लिए पहुंचे। मॉस्को के मीरा एवेन्यू पर बैठकर दोनों ने जमकर खाया पिया और जब बिल देने की बारी आई तो सिर्फ लड़के को ही बिल भरना पड़ गया। लड़की ने आधा बिल देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि लड़के ने ही सारा ऑर्डर किया था।
