Dance Video: शरारा शूट में लड़की ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, लोगों ने कहा - ये एक दिन जान लेकर ही मानेगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 2, 2023, 06:23 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी लड़की के दीवाने हो जाएंगे। 'मेरा सोना सजन घर आया' गाने पर लड़की ने इतना बेहतरीन डांस किया है कि आप भी देख दंग रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने डांस फ्लोर पर मचाया गर्दा
  • धांसू डांस से किया लोगों को घायल
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Dance Viral Video: इंटरनेट पर एक लड़की का डांस वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि लड़की अदाएं इतनी खतरनाक है कि कोई भी आसानी से इसका दीवाना बन जाएगा। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Dance Video) में लड़की ने कमाल का डांस किया है। आप जब इसे देखेंगे तो आप इसके ओरिजिनल वीडियो को भी भूल जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ने 'मेरा सोना सजन घर आया' गाने पर जबरदस्त डांस किया है, जो 'कौन है जो सपनों में आया' फिल्म का गाना है। जितना खूबसूरत ये गाना है, उतनी ही खूबसूरती के साथ लड़की ने इस पर डांस किया है। इसके डांस मूव्स और अदाएं देख आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे।

End of Feed