Garba Dance Video: हाथ में किताब लेकर लड़के के खेला ऐसा गरबा, देखकर छूट जाएंगे हसी के हंसगुल्‍ले

Garba Dance Video: वायरल हो रहे वीडियो में लड़का भूरे रंग का कुर्ता और जींस पहने दिख रहा है। पूरी तरह से पढ़ने में लीन होने के बावजूद, वह अपने आस-पास की धुनों पर अपने पैर हिलाता है। जबकि वीडियो में पीछे खड़े उसके दोस्‍तों को मुस्‍कुराते हुए भी देखा जा सकता है।

Garba Dance Video: देशभर में इन दिनों नवरात्रि की धूम मची है। जगह-जगह उत्साहपूर्वक गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन हो रहा है जहां पर बड़ी संख्‍या में लोग भाग ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनसे जुड़े कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो ने लोगों को काफी आकर्षित किया है। इसमें एक युवक किताब पढ़ते हुए गरबा करते दिख रहा है। एक्स पर किसी यूजर ने इस वीडियो को पोस्‍ट किया है जो कि महज 15 सेकंड का है।

गरबा खेलता शख्‍स।

वायरल हो रहे वीडियो में लड़का भूरे रंग का कुर्ता और जींस पहने दिख रहा है। पूरी तरह से पढ़ने में लीन होने के बावजूद, वह अपने आस-पास की धुनों पर अपने पैर हिलाता है। जबकि वीडियो में पीछे खड़े उसके दोस्‍तों को मुस्‍कुराते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान बाकी लोग भी कुछ देर के लिए अपना डांस रोककर उसकी मल्टीटास्किंग को देखते हैं। बिना किसी बाधा के, युवक अपना प्रदर्शन जारी रखता है, साथ ही गरबा और साहित्य के प्रति अपने प्रेम को दिखाता है। वीडियो के कैप्शन में मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा है, 'पढ़ने वाले बच्चे कहीं भी पढ़ लेते हैं।'

End of Feed