VIDEO : 'सच कह रहा है दीवाना' की धुन पर थिरके मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, डांस फ्लोर यूं लगाई आग

Ganesh Acharya Viral Video : 'रहना है तेरे दिल में (RHTDM)' का ये गाना दो दशक पहले रिलीज हुआ था और आज भी इस गाने को आप इंस्‍टाग्राम रील्‍स में देखते होंगे। अब 22 साल बाद गणेश आचार्य ने इसे रीक्रिएट किया है।

Ganesh Acharya Viral Video : अगर आप 90's Kid हैं तो आपको 'मैडी भाई' जरूर याद होंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्‍म 'रहना है तेरे दिल में (RHTDM)' के मैडी यानी आर. माधवन की। फिल्‍म में उनका एक गाना था जो काफी उस सयम के हर दर्द खाए आशिक की जुबां पर रहता था। वो गाना और कोई नहीं बल्कि 'सच कह रहा है दीवाना' था। अब इस गाने को एक बार फिर रीकिएट किया है मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने। गणेश आचार्य डांस की दुनिया के बेताज बादशाह कहे जाते हैं जिनके डांस मूव्‍य के बड़े-बड़े एक्‍टर और एक्‍ट्रेस भी दीवाने हैं। गणेश आचार्य का इस गाने पर वायरल हुआ वीडियो अब तक इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

​ganesh acharya dance, ganesh acharya viral video, viral video of ganesh acharya, ganesh acharya on sach keh raha hai, trending news


डांस करते हुए गणेश आचार्य। (फोटो क्रेडिट : वीडियो ग्रैब)

22 साल बाद फिर..

'रहना है तेरे दिल में (RHTDM)' का ये गाना दो दशक पहले रिलीज हुआ था और आज भी इस गाने को आप इंस्‍टाग्राम रील्‍स में देखते होंगे। एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा और आर. माधवन पर फिल्माया गया केके का गाना इतना पसंद किया गया था कि आज भी लोग इसके दीवाने हैं। अब 22 साल बाद गणेश आचार्य ने डांस फ्लोर पर अपने मूव्‍स से आग लगाते हुए इस गाने की शोभा को और भी बढ़ा दिया। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खुद को रोक नहीं पाएंगे।

End of Feed