VIDEO: रेलवे स्टेशन पर भारी पड़ गया मार्केटिंग का आइडिया, ट्रेन आते ही लुट गया बेचारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 13, 2025, 07:45 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़का रेलवे स्टेशन पर शर्ट की मार्केटिंग करने पहुंचा। यहां अपने आर्टिकल दिखाता है तभी ट्रेन गुजरने लगी। लड़का कुछ समझ पाता तभी यात्री उसकी शर्ट खींचकर ले गए। फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Video Today: सोशल मीडिया की अगब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि आंखें नम हो जाती हैं। मगर कई बार हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जहां एक लड़का रेलवे स्टेशन पर कपड़ों की मार्केटिंग करने पहुंच गया। यहां लड़का ऑन कैमरा एक से बढ़कर एक शर्ट दिखाता है और उनकी प्रीमियम क्वालिटी के बारे में बताता है। लड़का शर्ट की तारीफ कर ही रहा था कि तभी ट्रेन उसके करीब से गुजरने लगी।

Comedy Video

रेलवे स्टेशन पर मार्केटिंग करने पहुंचे लड़के का ये वीडियो आपको खूब हंसाने वाला है। (Photo/Instagram)

यात्री लूट ले गए शर्ट

फ्रेम में यहां तक तो सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि बेचारे की मार्केटिंग की सारी हवा निकल गई। दरअसल जैसे ही ट्रेन लड़के के सामने गुजरी तभी दरवाजे पर खड़े एक यात्री ने उसकी शर्ट खींच ली। लड़का कुछ समझ पाता है तभी दूसरे यात्री ने भी उसकी दो और शर्ट खींच ली। लड़का पूरी रफ्तार में उन यात्रियों के पकड़ने के लिए भागता है, मगर बेचारा ट्रेन से तेज नहीं दौड़ पाया।

End of Feed