Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार कुछ ऐसा देखते हैं कि होश उड़ जाते हैं और हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आने वाला है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। वीडियो में करीब दस साल का बच्चा अपने कमरे में चुपचाप बैठा नजर आता है। लड़का उदास है और किसी से बात नहीं करता है।
बच्चे की बात सुनकर माता-पिता को यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने क्या सुना है। (Photo/Instagram)
बचपन में हुआ सच्चा प्यार
फ्रेम में आगे देखेंगे कि बच्चे के माता-पिता ने उसे उदास देखा तो इसकी वजह पूछी। शुरू में बच्चा कुछ नहीं बताता मगर दबाब बनाया गया तो उसकी बात सुनकर मां-बाप ही हिल गए। बच्चा कहता है कि उसका बचपन का प्यार उसे छोड़कर चला गया। मजेदार वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि बच्चे पास उसके माता-पिता खड़े हैं। बच्चा कहता है कि उसका बचपन का प्यार उसे छोड़कर जा चुका है। पिता ये सुनता है और तुरंत बोलता है कि बचपन का प्यार छोड़ गया, मगर वो खुद जवान कब हुआ है?
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
माता-पिता को बताया बूढ़ा
पिता अपनी बात दोहकर दोबारा पूछता है कि वो अभी बचपन से बाहर निकल गया क्या? मजेदार है कि इसके जवाब में बच्चा उन दोनों को ही बुजुर्ग बताने लगता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। गुस्से में लड़का दोबारा दोहराता है कि वो लड़की उसका बचपन का प्यार है। लड़का आगे कहता है कि दिल में दर्द होता है। बच्चे के सवाल के बाद पिता का रिएक्शन देखने लायक होता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर amrit969666 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
