सर्दी में बाल कटवाने पहुंचे शख्स के सिर में डाला ठंडा पानी, फिर जो दिखा सोचा भी नहीं होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 16, 2024, 02:24 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स सर्दी में ठिठुरते हुए बाल कटवाने पहुंचा है, मगर उसके सिर में ठंडा पानी डाल दिया गया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Funny Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो सर्दियों में बाल कटवाने पहुंच गया। यहां शख्स आराम से कुर्सी पर बैठता है और उसके बाल काटे जाते हैं। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि शख्स गुस्से से लाल पड़ गया और ना सोचने वाला नजारा देखने मिला।

सिर में डाल दिया ठंडा पानी

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि शख्स कुर्सी पर बैठता है और उसके बाल सीधे किए जाते हैं। इधर बेचारा आराम से बैठा ही था कि तभी उसके सिर में ठंडा पानी डाल दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। इसमें देखेंगे कि सिर पर ठंडा पानी डालते ही बंदा गुस्से से लाल पड़ गया। उसने तुरंत बाल काट रहे शख्स की तरफ देखा तो बेचारा गुस्सा देखकर भागने लगा। मगर इससे पहले ही वो भाग पाता बाल कटवा रहे शख्स ने गोली मार दी।

End of Feed