सीट बेल्ट लगाई थी फिर ऐसे कट गया चालान, तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 9, 2024, 09:01 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि ट्रैफिक पुलिकर्मी ने थार को रोका और ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स को सीट बेल्ट लगाए हुए पाया। मगर इसके बाद उसने दूसरी वजह से बेचारे का चालान काट दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीट बेल्ट लगाई थी फिर भी कटा चालान
  • चालान कटने की वजह भी है मजेदार
  • सोशल मीडिया में वायरल हुआ ये वीडियो

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक ट्रैफिक पुलिकर्मी का वीडियो वायरल है। इसमें पुलिसकर्मी यातायात नियमों का पालन कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात है। वो एक-एक कर गाड़ियों को रोकता है और उसमें मौजूद ड्राइवर की सीट बेल्ट देखता है। सीट बेल्ट ना लगी होने पर चालान काट दिया जाता है। मगर इसी वीडियो में ऐसा कुछ रिकॉर्ड हुआ कि ये आते ही छा गया। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल पुलिसकर्मी ने एक वाहन चालाक की सीट बेल्ट होने के बाद भी उसका चालान काट दिया। मगर इसकी वजह देखकर हंसी भी बहुत आती है।

सीट बेल्ट के बाद भी कट गया चालान

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात है। सामने से थार आती देख लगा कि ड्राइवर ने जरूर सीट बेल्ट नहीं लगाई होगी। माना था कि थार चलाने वाले इसी चीज के लिए बदनाम हैं। अब गाड़ी करीब आई तो रुकने का इशारा दिया और ड्राइवर ने इसे साइड में खड़ा कर लिया। मजेदार है कि पुलिसकर्मी ने अंदर देखा तो फ्रंट सीट पर बैठे दोनों लोगों ने सीट बेल्ट लगाई थी। अब उसकी समझ नहीं आता कि आखिर चालान कैसे किया जाए।

End of Feed