अनंत सिंह की बेटी की शादी में मची ऐसी लूट, किसी ने गिलास में भरी सब्जी, तो कोई खाने लगा बटर , वीडियो वायरल

Viral Video: बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। भव्य इंतजामों के बीच दावत के मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मेहमानों की भारी भीड़ के कारण पत्तल और प्लेट खत्म होने के बाद लोगों ने खाने के लिए अनोखे देसी जुगाड़ अपनाए हैं। कहीं लोग पानी के डिस्पोजेबल गिलास में सब्जी भरकर खा रहे हैं, तो कहीं कोई सीधे बटर के पैकेट को ही चाव से खाता नजर आ रहा है।

Viral Video: शाही शादियों की चमक-दमक, वीआईपी मेहमान और लजीज पकवान अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन, कई बार दावत की टेबल पर होने वाले देसी जुगाड़ पूरी महफिल लूट लेते हैं। इन दिनों बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह की बेटी की शादी भी कुछ ऐसे ही मजेदार और अनोखे नजारों की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई है। भव्य आयोजन और मेहमानों के सैलाब के बीच दावत से जुड़े ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

viral video

दावत में मची लूट (तस्वीर साभार- kumargautam8976, all_rounderpawan, br01_bhakti_king_)

वायरल हो रहे वीडियो में दावत की भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मेहमानों के लिए पत्तल और प्लेट तक कम पड़ गईं। वीडियो में एक शख्स बड़े ही मजेदार अंदाज में अपना जुगाड़ दिखाता नजर आ रहा है। पत्तल न मिलने पर उसने एक हाथ में प्लास्टिक की पन्नी में चावल रखे हैं, तो दूसरे हाथ में पनीर और रसगुल्ला थाम रखा है। वहीं, पास ही खड़ा एक लड़का डिस्पोजेबल पानी के गिलास में सब्जी भरकर बड़े चाव से खाता दिख रहा है। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई मेहमानों को खाना मिलने में देरी हो रही थी। ऐसे में एक बुजुर्ग मेहमान ने भूख मिटाने का अनोखा रास्ता निकाल लिया। वीडियो में सिर पर गमछा बांधे ये बुजुर्ग कुर्सी पर बैठकर बड़े आराम से सीधे पैकेट से मक्खन खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आसपास खड़े लोग भी उन्हें हैरानी और मुस्कान के साथ देख रहे हैं। दावत के मुख्य काउंटर का नजारा देखने को मिल रहा है, जहां सब्जी के बड़े-बड़े पतीले रखे हुए हैं। भीड़ के बीच कई लोग पतीले के चारों ओर घेरा बनाकर खड़े हैं और सीधे बर्तन से सब्जी निकालते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो...

दावत का अनोखा नजारा

इस नजारे को देखकर आप हैरान भी हो रहे होंगे और जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को kumargautam8976, all_rounderpawan, br01_bhakti_king_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि चाहे इंतजाम कितना भी बड़ा क्यों न हो, भारतीय शादियों में असली रौनक तो दावत के जुगाड़ से ही आती है। कई लोगों ने गिलास में सब्जी खाने वाले आइडिया को 'इंजीनियरिंग लेवल जुगाड़' करार दिया। तो कुछ ने लिखा कि भोज में प्लेट मिले या न मिले, स्वाद और जज्बा कम नहीं होना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

End Article
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में...

End of Feed