Viral Video: बीच सड़क डबल फॉर्म में आ गया गजराज, फिर बरपाया ऐसा कहर देखकर हो जाएंगे भयभीत

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 21, 2024, 03:55 PM IST

Elephant Attack Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क गजराज खतरनाक अंदाज में तांडव मचा रहा है। इस नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी का हाहाकारी अंदाज
  • बीच सड़क गजराज ने मचाया तांडव
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो (Elephant Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Wildlife Video) शामिल होते हैं। इन वीडियो (Shocking Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में हाथी का एक हाहाकारी वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप हक्के-बक्के रह जाएंगे।

Elephant Attack Video

हाथी का कोहराम (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

दरअसल, जानवरों को जब गुस्सा आता है, तो आतंक मचा देते हैं। कुछ जानवर तो ऐसा गदर काटते हैं, जिसे देखकर लोग भयभीत हो जाते हैं और अपनी जान बचाने के लिए दबे पांव भाग खड़े होते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बीच सड़क एक हाथी डबल फॉर्म में नजर आ रहा है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे हाथी काफी गुस्से में है। अचानक हाथी ऑटो, बाइक को हवा में उछालने लगता है। चीजों को इधर-उधर फेंकने लगता है। गजराज का गुस्सा देखकर लोग कांपने लगते हैं और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। हाथी ने किस तरह कोहराम मचाया आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed