Video: बाज को यूं ही नहीं कहते सबसे खूंखार शिकारी पक्षी, पानी के अंदर घुसकर किया मछली का शिकार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 3, 2024, 03:14 PM IST

Viral Video: बाज अपने पंख समेटता है और सीधा पानी में छलांग​ लगाता है। थोड़ी देर बाद जो नजारा सामने आता है, वह किसी में भी जोश भरने के लिए काफी है। वह एक नदी के पानी में घुसकर मछली का शिकार करता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो को देखकर आपके भीतर एक जोश का संचार हो जाएगा। वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर लोगों के मुंह से वाह निकल गया। यह वीडियो एक बाज से जुड़ा है। वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि बाज को यूं ही सबसे खतरनाक शिकारी पक्षी नहीं कहा जाता है। आप देख सकते हैं कि वह एक नदी के पानी में घुसकर मछली का शिकार करता है।

Hawk

बाज ने किया शिकार (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आ जाएगा जोश

वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि जाने कैसे बाज की नजर नदी के पानी में तैर रही एक मछली पर पड़ जाती है। इस दौरान बाज आसमान की ऊंचाइयों पर उड़ रहा होता है। इसके बाद वह अपने पंख समेटता है और सीधा पानी में छलांग लगाता है। सबसे पहले तो यह समझ नहीं आता है कि बाज पानी में क्यों छलांग लगाता है। यहां तक कि कुछ देर के लिए वह पानी के अंदर ही गायब हो जाता है। हालांकि, थोड़ी देर बाद जो नजारा सामने आता है, वह किसी में भी जोश भरने के लिए काफी है। देखें वीडियो-

End of Feed