Eagle Carrying An Adult Goat Viral Video: बचपन से कहानियां भी सुनते आ रहे हैं और किताबें भी कई सारी पढ़ी। इन सभी जगह चील को एक खतरनाक शिकारी बताया जाता है। कहते हैं इसके पंजों में इतना जान होता है कि अपने वजन का आधा भार आसानी से उठा लेते हैं। वही, अगर चील के वजन की बात की जाए तो सामान्य तौर पर ये 4 से 9 किलो तक हो सकते हैं। ऐसे में देखा जाए तो ये तकरीबन 5 किलो तक वजन उठा सकते हैं। लेकिन चील का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वह अपने भार से भी अधिक वजन उठाकर हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे।
बकरी के पंजे उड़ाकर ले जाते चील का वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Eagle Viral Video) में चील एक बकरी को इस तरह से उड़ाकर ले जा रहा है, जैसे वह बकरी नहीं बल्कि कोई कीड़ा-मकौड़ा हो। इस वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होते ही इंटरनेट पर हड़कम्प मच गया और लोग अपना माथा पीटते नजर आए। लोगों का कहना है कि चील तो जगल के शिकारी से भी ताकतवर निकला और अपने शिकार को उड़ाकर ले चला गया। इस वीडियो को देखने से चील के पंजों की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसमें कितना जान होता है, जो इतना भारी बकरी को भी उड़ा सकता है।
इंटरनेट पर आए यूजर्स के हैरान कर देने वाले रिएक्शन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये है गोल्डन ईगल का खतरनाक शिकार। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वैसे यह देखना काफी असंभव सा लग रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'jungleexploree2' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
