Dulhan Dance: दुल्हन ने सगाई के ही दिन जीता दूल्हे का दिल, खूबसूरत डांस से ससुरालवालों को भी बनाया दीवाना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 16, 2023, 07:51 AM IST

Dulhan Dance Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी सगाई के मौके पर दुल्हन जिस तरह का डांस करती है, उससे न सिर्फ दूल्हा अपना दिल हार बैठता है, बल्कि उसके घरवाले भी दुल्हन के डांस पर खुश हो जाते हैं। दुल्हन अपनी बहनों और सहेलियों के साथ जोरदार एंट्री करती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन का जबरदस्त डांस वीडियो
  • सगाई पर दुल्हन ने किया जोरदार डांस
  • अपने डांस ने दुल्हन ने लूट ली महफिल

Dulhan Dance Video: शादी या सगाई के मौके पर दुल्हन का डांस हर किसी को पसंद आता है। दुल्हन के डांस की दीवानगी ऐसी होती है कि मायके पक्ष के लोग तो खुश होते ही हैं, बल्कि ससुराल पक्ष के लोग भी दुल्हन का डांस देखकर खुश हो जाते हैं। इन दिनों एक दुल्हन की सगाई का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपने डांस से कहर ढा देती है। अपनी सगाई के मौके पर दुल्हन ऐसा डांस करती है, जिससे न सिर्फ दूल्हा अपना दिल हार बैठता है, बल्कि उसके घरवाले भी दुल्हन के डांस पर खुश हो जाते हैं।

dulhan

दुल्हन का डांस (यूट्यूब)

सगाई के मौके पर दुल्हन ने किया शानदार डांस

End of Feed