मध्य प्रदेश पुलिस के एक डीएसपी संतोष पटेल (DSP Santosh Patel) के वीडियो लोगों को खासे पसंद आ रहे हैं, अभी हाल ही में
डीएसपी संतोष पटेल के वीडियो लोगों को खासे पसंद आ रहे हैं
इन्होंने सुनसान सड़क पर एक बूढ़ी महिला को अपनी सरकारी गाड़ी में बिठा लिया और उनसे बातचीत की, खास बात ये कि इसका वीडियो भी सामने आया है और इन दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बूढ़ी मां अपना किराया देते हुए भी नजर आ रही हैं, वो महिला डीएसपी को अपने पल्ले से 10 रूपये का नोट किराए के रूप में देती दिख रही है, उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट इसलिए दी की क्योंकि उस दिन होली की वजह से शायद सड़कों पर वाहन नहीं चल रहे थे इसलिए उसकी मदद करने के मकसद से ऐसा किया।
#HappyHoli2023 अपने गाँव तो नहीं जा पाए लेकिन पुलिस ड्यूटी के दौरान हमारी होली चलती फिरती दुआओं से भरपूर रही। Women… t.co/dbH3E6pa8i
— ANI (@ANI) Mar 8, 2023
उनको अपनी गाड़ी में बैठाकर डीएसपी ने उनके गांव तक पहुंचाया संतोष पटेल ने बताया कि होली के दिन वाहन नहीं चलते और एक बुजुर्ग दंपत्ति हाईवे किनारे पैदल जा रहा था, बारिश में ओले गिरे रहे थे, इस दौरान बूढ़ी मां जी ने धोती के छोर से एक 10 का नोट और 10 का सिक्का किराए के रूप में देना चाहा, तो हमने मिठाई खिलाई।
बातचीत का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग डीएसपी की तारीफ करने लगे और कहने लगे कि ये अधिकारी बहुत ही विनम्र हैं और देश को ऐसे ही सुलझे हुए और विनम्र बर्ताब वाले अधिकारियों की आवश्यकता है।
