Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ के यूं तो हर रोज वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप सन्न रह जाएंगे। दरअसल, एक शख्स ने जुगाड़ लगाकर एक काफी जबरदस्त वाशिंग मशीन बना दिया है, जिसे देखकर अब हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।
देसी जुगाड़ लगाकर शख्स ने बनाया वाशिंग मशीन (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकेंगे कि वाशिंग मशीन को बनाने के लिए किस तरह का जुगाड़ लगाया गया है। इसमें एक ड्रम और पानी वाले मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो काफी किफायती है। ऐसे में शख्स के दिमाग की तुलना लोग साइंटिस्ट से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उसके इस काम के लिए उसे 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए।
देसी जुगाड़ लगाकर शख्स ने बनाया वाशिंग मशीन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसके दिमाग के आगे तो सारी कंपनियां फेल हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है इसका आईक्यू लेवल बीरबल के बराबर है। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख 86 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'gamhasahani141' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
