शख्स ने एक्सप्रेस ट्रेन का महंगा टिकट लिया, फिर भी बिना टिकट महिलाओं ने बाथरूम नहीं जाने दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 2, 2024, 03:17 PM IST

Delhi Sarai Rohilla SF Express Incident: सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने अपना खराब अनुभव एक्स पर साझा किया है। यात्री ने बताया कि कैसे उसे बाथरूम तक इस्तेमाल करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • टिकट होने के बाद भी बाथरूम ना जा पाया यात्री
  • एक्स पर साझा किया अपना खराब अनुभव
  • सोशल मीडिया में आते ही छा गया मामला

Delhi Sarai Rohilla SF Express Incident: दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने वाले एक यात्री का ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें शख्स ने बताया कि यात्रा के दौरान उसे कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शख्स ने बताया कि मान्य टिकट होने के बाद बावजूद वो बाथरूम तक का इस्तेमाल नहीं कर पाया। इसके लिए शख्स ने जो वजह बताई वो वाकई चौंका देंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुशल मेहरा ने बताया कि कैसे टिकट ना होने के बावजूद कुछ रेल यात्रियों ने उसके A1 केबिन के बाहर का स्पेस कब्जा लिया। इसकी वजह से वो बाथरूम तक नहीं जा पाए। ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि अटेंडेंट से शिकायत करने के बाद भी किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया।

IRCTC

एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान शख्स ने साझा किया अपना खराब अनुभव। (Twitter/kushal_mehra)

बताया दशहत का माहौल

रोहिल्ला सुपरफास्ट में यात्रा कर रहे कुशल मेहरा ने आज गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ट्रेन नंबर 22949 दिल्ली सराय रोहिल्ला फर्स्ट एसी में दहशत का माहौल है। उन्होंने लिखा कि वो सुबह वॉशरूम से जाने के लिए केबिन से बाहर निकले मगर महिलाओं के रास्ते में बैठे होने की वजह से आगे नहीं जा पाए। उन्होंने इसकी शिकायत की और अटेंडेंट से भी पूछा। मगर जवाब मिला कि ऐसा ही होता है। कोई भी कुछ नहीं कर रहा है। ट्वीट में उन्होंने रेल मंत्रालय को भी टैग किया।

End of Feed