Dance Video: कॉलेज स्टूडेंट ने भोजपुरी गाने पर लगाया ऐसा तड़का, डांस देख दिल हार बैठेंगे

इंस्टाग्राम एक लड़की का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो उसके कॉलेज फंक्शन का है। इसमें वह भोजपुरी गाने पर कमाल का डांस करती हुई नजर आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने कॉलेज फंक्शन में किया डांस
  • डांस कर उड़ाया सबका होश
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

College Girl Dance Video: इन दिनों कॉलेज में फ्रेशर पार्टी या फेयरवेल होना आम बात हो गया है और इसमें डांस का तड़का ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। कॉलेज स्टूडेंट्स को भी ऐसे कार्यक्रमों का हिस्सा बनने में काफी दिलचस्पी रहती है और बढ़-चढ़कर वे इसका हिस्सा भी बनते हैं। ऐसे में कॉलेज फंक्शन के कई सारे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिसमें लड़के और लड़कियां डांस करते हैं और मस्ती करते हैं।

College Girl Dance Video

कॉलेज फंक्शन में डांस का तड़का (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कॉलेज फंक्शन में डांस करती एक लड़की को देख सकते हैं, जो डांस का तड़का लगाती नजर आ रही है। इस दौरान लड़की ने लाल रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद सुंदर दिख रही है। इसमें वह भोजपुरी गाने 'हटे हटे ना हटे' पर गजब का ठुमका लगा रही है, जिसे देखकर सभी यूजर्स उसके दीवाने हो गए हैं और उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed