Chorni Ka Video: सोशल मीडिया में अभी एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल है। वीडियो चोरनियों के गैंग से जुड़ा है, जो ग्राहक बनकर एक साड़ी के शोरूम में पहुंचीं। यहां उन्होंने बड़ी ही चालाकी से साड़ियों का पूरा बंडल गायब कर दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी। मगर चोरी की ये पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसमें देखा गया कि कैसे तीन चोरनियों का ग्रुप और एक नाबालिग लड़की शोरूम में ग्राहक बनकर आए और लाखों रुपये की साड़ी चुरा ली। सामने आए सीसीटीवी फुटेज की शुरुआत से देखेंगे कि एक के बाद एक कई महिलाओं शोरूम में दाखिल होती हैं। देखकर लगता है कि सभी ग्राहक हैं और साड़ी खरीदने पहुंची हैं।
चोरनियों का इससे शातिर वीडियो पहले नहीं देखा होगा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
