Chor Ka Video: चालाकी से मुर्गा चुराने पहुंच गया चोर, मगर हुआ ऐसा खेल सदमे में पहुंच गया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 17, 2024, 09:45 AM IST

Chor Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि चोर बड़ी सावधानी और समझदारी के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता है। चोरी में वो कामयाब भी हो गया मगर एक गलती ने सारा खेल बिगाड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गा चुराने पहुंचा था चोर
  • मगर एक गलती ने मरवा दिया
  • वायरल वीडियो देखकर हंसेंगे

Chor Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो दरअसल एक चोर से जुड़ा है जो बड़ी चालाकी से चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचा है। मगर चोर की चालाकी में ऐसी गड़बड़ हुई बेचारा खुद भी सदमे में पहुंच गया। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि चोर अपने काम निकला हुआ है।

Viral Video Today

मुर्गा चोरी करने पहुंचे चोर ने ऐसी गलती कर दी जिसे देखकर कोई हंसी नहीं रोक पा रहा है। (Photo/Instagram)

काम नहीं आई चोर की चालाकी

चोर के पास चोरी का माल उड़ाने के लिए एक बड़ा सा कट्टा भी है। अब वो चोरी की तलाश में है कि तभी उसे एक मुर्गा नजर आ गया। मजेदार है कि चोर ने उसी मुर्गे को चुराने का प्लान बनाया। अपने इसी प्लान के साथ वो धीरे-धीरे मुर्गे के करीब पहुंचता है। चोर बड़ी सावधानी से मुर्गे के बेहद नजदीक पहुंच गया। इधर मुर्गे को अभी तक आभास नहीं होता है कि उसके साथ क्या होने वाला है। चोर ने तुरंत एक झटके में मुर्गे को दबोच लिया और बोरी में डाल दिया। मजेदार है कि इसी बीच तगड़ा खेल हो गया। चोर ने जैसे ही मुर्गे को बोरी में डाला ये गलती से बाहर ही रह गया।

End of Feed