Viral: छत पर चढ़ने के लिए बार-बार छलांग लगा रही थी बिल्ली, वीडियो देख लोग बोले- 'कोशिश करने वालों की हार नहीं होती'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 7, 2023, 03:57 PM IST

इंस्टाग्राम पर बिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिल्ली बार-बार छत पर छलांग लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन असफल हो जा रही है। इसके बावजूद उसने कोशिश करना नहीं छोड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • बार-बार छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी
  • फिर भी छत पर नहीं जा पा रही थी बिल्ली
  • लगातार कोशिश करती दिखी बिल्ली

Cat Tries To Jump On Roof Viral Video: काफी बार इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे वायरल वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखने के बाद यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे वीडियो (Viral Video) को देखकर लोग काफी उदाहरण भी देते हैं और कहीं न कहीं ये जानवर भी हमें अपने लाइफ से काफी कुछ सीखने को देते हैं। इस वीडियो में आपको एक बिल्ली नजर आएगी, जो छत पर छलांग लगाने की कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक बिल्ली नजर आ रही होगी, जो बार-बार छत पर छलांग लगाने की कोशिश करती नजर आ रही है। ऐसे में ये बिल्ली बार-बार नीचे गिर रही है और फिर से छत पर छलांग लगाने के प्रयास कर रही है। ऐसे में इस बिल्ली को देखकर लोगों का कहना है कि इस बिल्ली की तरह हमें भी अपने जीवन में संघर्ष जारी रखना चाहिए और हार नहीं मानना चाहिए।

End of Feed