Viral Video: एक महीने में कैब चलाकर यूपी के शख्स ने कमाए इतने रुपए, सुनकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, एक कैब ड्राइवर ने अपनी कमाई को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सबको चौंका दिया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजान कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन्हें लेकर काफी चर्चा होती है। कुछ मामले तो ऐसे भी होते हैं, जिनपर एक पल के लिए लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मामला इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक कैब ड्राइवर ने अपनी एक महीने की कमाई को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबके होश उड़ दिए हैं। कई लोगों को तो इस सच्चाई पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

cab video

कैब ड्राइवर का चौंकाने वाला खुलासा (तस्वीर साभार- @drivingwithuber_india)

दिल्ली के एक उबर ड्राइवर ने हाल ही में 50,000 ट्रिप पूरे करने की अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि साझा की। ड्राइविंग विद उबर इंडिया के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हजरत नाम के ड्राइवर ने अपनी यात्रा के बारे में बताया है। जिसमें उन्होंने शुरुआत से लेकर अब तक के सफर का सारा ब्योरा दिया । उत्तर प्रदेश के रहने वाले हजरत ने बताया कि उनके एक दोस्त ने उन्हें उबर में शामिल होने की सलाह दी थी। क्योंकि. उनका मानना था कि यह राइड-हेलिंग कंपनी अच्छा काम देती है। उन्होंने कहा कि मैंने तीन साल तक एक सिलाई कंपनी में काम किया। उसके बाद मुझे एक दोस्त के जरिए कार मिली। उन्होंने आगे बताया कि वे अशिक्षित हैं और उन्हें उबर में काम करने का तरीका नहीं पता था। उन्होंने कहा आपको लोकेशन वगैरह चेक करनी पड़ती है। लेकिन उनके दोस्त ने कहा कि यह इतना मुश्किल नहीं है। उनके दोस्त ने उनसे कहा कि अगर आप धीरे-धीरे काम करते रहेंगे, तो अनुभव के साथ सीख जाएंगे। देखें वीडियो...

End of Feed