दूल्हे को हल्के में ले रही थीं साली साहिबा, तभी जो हुआ बेचारी के होश उड़ गए, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 4, 2024, 11:45 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि साली साहिबा दूल्हे को कुछ ज्यादा ही हल्के में लेने की कोशिश कर बैठीं। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि बेचारी के होश ही उड़ गए। किसी के भी कुछ समझ नहीं आया।

Funny Video Today: शादी-ब्याह में ऐसी कई रस्में होती हैं जिन्हें निभाना पड़ता है। मगर इन्हीं रस्मों के बीच कभी-कभी ऐसा कुछ होता है कि देखकर हंसी नहीं रुकती है। ऐसे नजारों के वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल होते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हंसने पर मजूबर कर देगा। इसमें देखेंगे कि देखेंगे कि साली साहिबा दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने के लिए पहुंची हैं। लड़की मिठाई की प्लेट लेकर दूल्हे के करीब पहुंचती है, मगर बेचारे ने जैसे ही रसगुल्ला खाना चाहा साली ने हाथ पीछे खींच लिया। मजेदार है कि साली साहिबा के बार-बारे ऐसा करने पर दूल्हे ने अपना तगड़ा दिमाग चलाया और फिर सबके होश उड़ दिए।

दूल्हे ने लगाया तगड़ा दिमाग

वीडियो में देखेंगे कि आखिर में परेशान होकर दूल्हा ऐसे बैठ गया मानो उसे नींद आई हो। फ्रेम में देखेंगे कि दूल्हा कुर्सी पर ऐसे बैठा है कि अब गहरी नींद में है। इधर साली रसगुल्ला लेकर दूल्हे एक बार दूल्हे के करीब ले जाती है। इधर दूल्हा अभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। सचमुच लगता है कि वो नींद में है। मगर तभी दूल्हा ने गोली की रफ्तार से मुंह खोला और रसगुल्ला खा गया। मजेदार है कि कुछ सेकंड पहले तक दूल्हे के हल्के में ले रही साली भी अब कुछ नहीं समझ पाती है कि आखिर हुआ क्या।

End of Feed