अपनी शादी में काम करने वालों को दूल्हा-दुल्हन ने खुद सर्व किया खाना, Video ने जीता यूजर्स का दिल

Dulha Dulhan Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा और दुल्हन अपने वेडिंग स्टाफ को अपने हाथों से खाना सर्व कर रहे हैं। जहां एक तरफ बाकी शादियों में वेडिंग स्टाफ को कोई पूछता तक नहीं है, वहीं दूसरी तरफ इन गुमनाम हीरोज को दूल्हा-दुल्हन द्वारा अनोखा सम्मान देना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दूल्हा और दुल्हन की विनम्रता और शुक्रगुजारी ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।

Dulha Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के मौके पर जो सबसे खास होते हैं, वह दूल्हा-दुल्हन ही होते हैं। जहां एक तरफ दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी में एक भी काम करते नहीं हैं वहीं उनके घर वाले दिन रात शादी की तैयारियों में जूझे रहते हैं। आपने देखा होगा कि आजकल शादियों में वेडिंग स्टाफ भी होते हैं, जो खाना सर्व करने से लेकर मेहमानों की आवभगत में लगे रहते हैं। कई बार में वह काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि उन्हें पानी पीने का भी टाइम नहीं मिलता है।

Dulha Dulhan Video (2)

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे

वेडिंग स्टाफ कभी भी मेहमानों से पहले खाना भी नहीं खाते हैं। जब सारे रिश्तेदार और मेहमान खाना खाकर चले जाते हैं तब जाकर इन वेडिंग स्टॉफ को खाना खाने मिलता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी से समय निकालकर वेडिंग स्टाफ को खाना खिलाने पहुंच जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के दिल को छू रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed