Viral Video: स्कूटर पार कराने के लिए लड़के ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख करेंगे सलाम

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 4, 2023, 12:56 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लड़के गेट बंद पर अपना स्कूटर कुछ इस कदर पार कराते हैं, जैसे कोई सुपरमैन किसी सामान को उठाकर एक से दूसरे स्थान पर रखता है। देखें ये मजेदार वीडियो...

Desi Jugaad to Cross the Scooter on Gate Viral Video: रील्स तो हर रोज सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाते हैं लेकिन कभी कुछ ऐसा वीडियो (Viral Video) नजरों के सामने आ जाता है, जिसे देखने के बाद इंसान खुद हंसने से रोक ही नहीं पाता। और जितनी बार उस वीडियो (Funny Video) को देखता है, वह सिर्फ हंसता ही रहता है।

Funny Video of crossing scooter on gate

गाड़ी पार कराने का मजेदार वीडियो वायरल (फोटो साभार : इस्टाग्राम - 'princeyadav16py')

ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल (Instagram Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो लड़के स्कूटर लिए हुए रात में कहीं जा रहे होते हैं, लेकिन आगे जाने पर गेट बंद रहता है। अब ऐसे में आप होते तो क्या करते, वहां से वापसी कर लेते और कोई और गेट ढूंढते, जो खुला हो। लेकिन इन दोनों लड़कों ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया। बल्कि उसी गेट से अपने स्कूटर को उठाकर गेट से पार करा दिया, जिससे स्कूटर उस पार तो हो गई लेकिन गिर गई। फिर लड़के भी उस पार जाकर स्कूटर उठाकर निकल पड़े। अब ऐसे में इस वीडियो (Trending Video) के बारे में सुनने में जितना मजा आ रहा है, उससे कई गुना ज्यादा मजा आपको इसे देखने के बाद मिलने वाला है। देखिए ये मजेदार वीडियो...

End of Feed