Delhi Metro Viral Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक चलती मेट्रो में गाना गा रहा है। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान मेट्रो में सफर कर रहे लोगों ने भी इस गाने का जमकर लुत्फ उठाया और लड़के की जमकर तारीफ की।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video)में एक लड़का मेट्रो में 'मांगा क्या मेरा है, जाता क्या तेरा है' गाना गाया है, जो बेहद ही खूबसूरत है। जब आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आपको भी ये गाना बेहद पसंद आने वाला है। लड़के की आवाज सुनकर आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे। आलम ये है कि लोग इसे काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो में लड़के ने गाया बड़ा ही खूबसूरत गाना
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लड़के की आवाज बेहद ही खूबसूरत है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई तुम तो बहुत ही अच्छा गाते हो। इस वीडियो पर अब तक 5.5 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '
arjun_bhowmick' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
