बॉडीबिल्डर ने विमान के इंजन के पास किए पुश-अप्स, वायरल Video पर यूजर्स ने उठाए सवाल

Viral Video: यह खतरनाक हरकत सिडनी हवाई अड्डे के अधिकारियों की नजरों से नहीं बची, जिन्होंने एक बयान जारी कर गिनोस्की के कृत्य की निंदा की। ऑस्ट्रेलियाई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

Viral Video: फिटनेस इन्फ्लुएंसर और बॉडीबिल्डर प्रेस्ली गिनोस्की का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। अपने इस वीडियो में वे सिडनी एयरपोर्ट पर एक कमर्शियल जेट इंजन के करीब खतरनाक तरीके से पुश-अप करते हुए देखे जा सकते हैं। उन्‍होंने अपना वीडियो शेयर किया जिसके बाद से ही उन पर काफी सवाल उठ रहे हैं। TikTok पर शेयर किए गए इस वीडियो को 'उड़ान से पहले जल्दी पंप करें' के साथ शेयर किया गया था। 23 वर्षीय इन्फ्लुएंसर का वीडियो देखने के बाद लोगों ने उनकी खूब आलोचना की है।

पुश अप लगाता शख्‍स।

news.com.au की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल जब गिनोस्की ने वीडियो रिकॉर्ड किया था, तब वह एयरपोर्ट पर कर्मचारी थे। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और अपने स्टंट का वीडियो ऑनलाइन शेयर करने का फैसला किया। सिडनी हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर गिनोस्की की इस हरकत की निंदा की। ऑस्ट्रेलियाई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद जो रिजल्‍ट आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, 'सिडनी हवाई अड्डे पर असुरक्षित व्यवहार के लिए शून्य सहिष्णुता है, और हम संभावित सुरक्षा उल्लंघनों की सभी रिपोर्टों को बेहद गंभीरता से लेते हैं। यात्रियों, हवाई अड्डे के कर्मचारियों और हवाई अड्डे के संचालन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और सभी सुरक्षा नीतियों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए हमारे पास सख्त प्रोटोकॉल हैं।'

End of Feed