Ajab Gajab: बिहार की रहस्यमयी सोन भंडार गुफा, पूरी ताकत लगाने के बाद भी अंग्रेज नहीं खोल पाए थे खजाने का दरवाजा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 11, 2024, 04:12 PM IST

Son Bhandar Cave Bihar: आज भी इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि इसके अंदर सोने का अकूत भंंडार मौजूद है। इस सोन भंडार गुफा में घुसने के लिए अंग्रेजों के पूरा जी-जान लगा दिया था।

Son Bhandar Cave Bihar: भारत को यूं ही सोने की चिड़िया नहीं कहा जाता था। प्राचीनकाल में राजा-महाराजाओं ने एक-दूसरे राज्यों से लूटकर खजाने को ऐसी-ऐसी जगहों पर छिपाकर रखा था, जिनका रहस्य आज भी बरकरार है। इसी में से एक रहस्य है बिहार के सोन भंडार गुफा का। इस गुफा का रहस्यमयी खजाना अंग्रेज भी लूटना चाहते थे। इसके बाद अंग्रेजों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। पूरी ताकत लगाने के बाद भी अंग्रेज इस गुफा का दरवाजा खोल नहीं पाए थे।

son bhandar

सोन भंडार गुफा का रहस्य (ट्विटर)

बिहार की सबसे रहस्यमयी गुफा

बता दें कि इस सोन भंडार गुफा में घुसने के लिए अंग्रेजों के पूरा जी-जान लगा दिया था। अंग्रेजों ने इसके लिए गुफा के अंदर कई ब्लास्ट किए थे। इसके बाद भी सफलता उनके हाथ नहीं लगी थी। आज भी इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि इसके अंदर सोने का अकूत भंंडार मौजूद है। हालांकि, आज भी गुफा के अंदर से सोना निकालना नामुमकिन जैसा है। कहा जाता है कि इस गुफा में एक रहस्यमयी दरवाजा है। इस दरवाजे को आज तक कोई खोल नहीं पाया है।

End of Feed