Viral: बाल काटने के तरीके को देख फटी रह जाएंगी आंखें, नाई के इस अंदाज को देख लोग बोले - कटिंग कर रहा या बागानी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 17, 2023, 09:28 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में नाई ने काफी अनोखे तरीके से शख्स के बाल काटे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नाई ने बड़ी कैंची से कांटे शख्स के बाल
  • बाल काटने के तरीके को देख छूट जाएगी हंसी
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Hair Cutting Funny Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो बेहद मजेदार है। ऐसे में इस वीडियो को देख आप भी खब ठहाके लगाएंगे। ये वीडियो एक सैलून का है, जिसमें एक नाई शख्स का बाल काटता नजर आ रहा है, लेकिन इसका तरीका इतना अनोखा है कि आपको अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं होगा और आप भी दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में नाई ने इतने बड़े कैंची का इस्तेमाल किया है। मानिए जैसे वो बाल नहीं काट रहा हो बल्कि किसी बगीचे के पेड़ को छाट रहा हो। ऐसे में ये मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed