Anand Mahindra ने ग्रैंडमास्‍टर Gukesh D के साथ शेयर की फोटो, बताया- किसने जीती थी शतरंज की बाजी

Anand Mahindra Gukesh D Viral Post: आनंद महिंद्रा ने ये फोटो 21 अप्रैल को शेयर की थी। इसके बाद से ये फोटो काफी वायरल हो रही है और इस फोटो को अब तक दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, शेयर पर करीब 7,000 लाइक्स और कई कमेंट्स भी हैं।

Anand Mahindra Gukesh D Viral Post: शतरंज के खेल में भारत का नाम रोशन करने वाले गुकेश डी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी उनको बधाई दी और उनकी तारीफ की। इसी कड़ी में महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी गुकेश के साथ अपनी एक तस्‍वीर शेयर की। ये तस्‍वीर पिछले साल की है, जिसमें उन्‍होंने 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी के साथ शतरंज की एक बाजी खेली थी। आनंद महिंद्रा ने शतरंज मैच के उस पल को याद करते हुए बताया कि, कैसे गुकेश डी ने मैच को ड्रॉ बताकर उनको शर्मिंदगी से बचाया था।

​आनंद महिंद्रा के साथ ग्रैंडमास्‍टर गुकेश डी।

आनंद महिंद्रा ने की गुकेश की तारीफ

आनंद महिंद्रा ने कहा कि, 'अपने स्पष्ट तकनीकी कौशल के अलावा इस युवा @DGukesh में अपनी उम्र से कहीं अधिक शांतचित्तता, संयम और परिपक्वता है। एक नया हिममानव। यही कारण है कि चाहे वह कल शीर्ष पर रहे या नहीं यह स्पष्ट है कि वह कई वर्षों तक स्टार रहेगा और भारतीयों की नई पीढ़ियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।' इसके बाद महिंद्रा ने कहा कि, 'मैं इस तस्वीर के लिए अपने एल्बम में एक विशेष स्थान रखूंगा, जो पिछले साल दुबई में टेक महिंद्रा @GCLlive के लॉन्च की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ली गई थी, जब वह (गुकेश डी) 17 साल के हो गए थे! (हमने कैमरे के लिए खेला...मैंने रुय लोपेज़ ओपनिंग का इस्तेमाल किया और उन्होंने मुझे भारी शर्मिंदगी से बचाने के लिए कुछ चालों के बाद बहुत शालीनता से इसे ड्रा करार दिया!)

End of Feed