Anand Mahindra Video: उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिजनेस मीटिंग्स के अलावा वे कई बार आम जनता के वीडियो भी शेयर करते हैं। हाल ही में वे ‘बी टेक पानी-पुरी वाली के एक वीडियो से काफी इंप्रेस दिखे। उन्होंने तापसी उपाध्याय का वीडियो किया जिसमें वे Thar अपना ठेला जोड़कर पानी-पुरी बेच रही हैं। वीडियो की तारीफ करते हुए महिंद्रा ने कहा कि उनके वाहन लोगों को आगे बढ़ने और उनके सपने पूरे करने में मदद करते हैं।
वायरल वीडियो और आनंद महिंद्रा।
महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करने के साथ-साथ उसे कैप्शन दिया कि, 'ऑफ-रोड वाहन किस काम के लिए होते हैं? ये लोगों को उन जगहों पर जाने में मदद करते हैं, जहां वे पहले नहीं जा पाए। लोगों को असंभव का पता लगाने में मदद करते हैं। और खासतौर पर हम चाहते हैं कि हमारी कारें लोगों को आगे बढ़ने और उनके सपनों को जीने में मदद करें। अब आप जानते हैं कि मुझे यह वीडियो क्यों पसंद है।'
वीडियो को पसंद कर रहे यूजर्स
आनंद महिंद्रा ने ये वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किया, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक तकरीबन दो लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 58 सेकेंड्स की इस शॉर्ट क्लिप में तापसी अपने गोलगप्पे की खासियत बता रही हैं। वे बता रही हैं कि, 'लोगों को लगता है कि ये एक ही दिन में हो गया, लड़की रातों रात वायरल हो गई। ऐसा कुछ नहीं है। इसके पीछे हजारों दिन की मेहनत लगी है।' गौरतलब है कि, वीडियो में सबसे पहले तापसी हाथ से कार्ट को थार से जोड़ती है और जगह पर पहुंचकर गोलगप्पे बेचती हैं।
डिमांड में रहती है 'Mahindra Thar'
बता दें कि, 'Mahindra Thar' लोगों के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर है। किफायती होने के साथ-साथ इसका अनोखा और ब्लैक मॉडल डिजाइन कस्मटर्स को काफी पसंद आता है। जो वीडियो आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है उसमें रेड थार देखी जा सकती है। जिसे चलाने वाली तापसी बताती हैं कि, वे पहले स्कूटी से गोलगप्पे बेचा करती थी। इसके बाद वह बुलेट से कार्ट को खींचकर लाती थीं। अब वह थार चलाती हैं। वीडियो में तापसी ने बताया कि इस समय में देश भर में उनके 40 से भी ज्यादा कार्ट हैं।
