Ajab Gajab News: कहते हैं कि दुनिया के हर इंसान में कोई न कोई प्रतिभा छिपी हुई होती है। बस उसे पहचानने की देरी होती है। कुछ ऐसा ही 30 वर्षीय ग्रेस गुड के साथ देखने को मिला है। ग्रेस ने हूला हूप में आग लगाकर सर्कस किया है, इसके लिए अब उनके नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बताया जा रहा है कि गेंद पर खड़े होकर आश्चर्यजनक रूप से हुला हुप्स को सफलतापूर्वक घुमाया।
Image Credit - Youtube
इसके लिए विश्वभर में उनकी प्रशंसा की जा रही है। इतना ही ग्रेस 28 हुला हुप्स को सफलतापूर्वक घुमाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। ग्रेस ने विशाल रोलिंग ग्लोब पर संतुलन बनाते हुए एक साथ सबसे अधिक हुला हुप्स घुमाने का एक और विश्व रिकॉर्ड हासिल किया, अब उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज हो गया है। इसके लिए ग्रेस ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट पर ग्रेस ने एक मैगजीन की फोटो दिखा रही है, जिसमें वह हूला हूप घुमाती नजर आ रही है।
ग्रेस ने शेयर किया पोस्ट
ग्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि यह उनके जीवन का काफी बड़ा लक्ष्य रहा है और वे हासिल करने पर काफी उत्साहित हैं! वर्षों पहले, मैंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक बनने और इसे अमेरिका गॉट टैलेंट में शामिल करने का अपना लक्ष्य लिखा था। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि ये दोनों घटनाएं उनके जीवन में एक साथ घट रही है, ऐसे में वे बेहद खुश हैं।
