18 साल का दिखने के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च करता है ये शख्‍स, डाइट शेड्यूल जानकर उड़ जाएंगे तोते

Ajab Gajab : क्‍या आपने कभी किसी को सुबह 11 बजे डिनर करते देखा है या ऐसा कुछ सुना है ? जवां दिखने के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च करने वाले इस शख्‍स का नाम है ब्रायन जॉनसन, जो कि ये काम करता है।

Ajab Gajab : आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह के नुस्‍खे आजमाते हैं, घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और तरह-तरह के प्रोडक्‍ट्स इस्‍तेमाल करते हैं। ये सारी एक्टिविटीज करने के पीछे लोगों का मूल उद्देश्‍स सिर्फ यही होता है कि वे जवां दिख सकें। ऐसा ही कुछ काम एक शख्‍स कर रहा है जिसकी उम्र 45 है और वो 18 साल का दिखने के लिए प्रतिवर्ष 16 करोड़ रुपये तक खर्च कर देता है। पढ़कर आप भी हैरान हो गए न, लेकिन ये हकीकत है। ये शख्‍स एक साल में 16 करोड़ रुपये सिर्फ हैंडसम और कम उम्र का दिखने के लिए खर्च कर देता है।

End of Feed