'इनकी तो बल्‍ले-बल्‍ले हो गई!' छुट्टी के दिन कंपनी ने नौकरी से निकाला, अब इस महिला को मिला 28 लाख रुपये मुआवजा

Ajab Gajab: मैनेजर इयान व्हाइट और एक अन्य कार्यकारी अधिकारी के साथ ये मीटिंग उस दिन रखी गई जिस दिन जोआन का वीक ऑफ था। उन्हें बताया गया कि उन्हें दुर्भाग्य से बर्खास्तगी के लिए चुना गया है। हालांकि, कोर्ट में न्‍यायाधीश में अपने फैसले में कई अहम बातें कहीं।

Ajab Gajab: ब्रिटेन की एक महिला को उसके नियोक्ता ने छुट्टी के दिन नौकरी से निकाल दिया था। मगर, अब कंपनी को तकरीबन 28 लाख रुपये (25,000 पाउंड) का मुआवजा देना पड़ा। मामले की सुनवाई कर रहे रोजगार न्यायाधिकरण ने कहा कि डर्मोलॉजिका यूके में काम करने वाली जोआन नील को स्किनकेयर फर्म की तरह बेदखल नहीं किया जाना चाहिए था। द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण लंदन के क्रॉयडन में न्यायाधिकरण ने पाया कि बर्खास्तगी से जोआन के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। हालांकि, इस समस्‍या से वो पहले से भी संघर्ष कर रही थीं। उन्हें माइक्रोसॉफ्ट टीम्स मीटिंग के माध्यम से अपनी बर्खास्तगी की खबर मिली, जहां उन्हें पूरी प्रक्रिया के बारे में एचआर से सवाल पूछने का कोई मौका नहीं दिया गया।

महिला को हुआ फायदा।

गौरतलब है कि, न्यायाधीश लिज़ ऑर्ड ने कहा, 'मीटिंग के लिए उन्हें जो सूचना दी गई थी उसमें आमंत्रण का शीर्षक 'कैच अप' था जो कि भ्रामक लग रहा था। इसका अर्थ हुआ कि वह तैयार नहीं थीं तथा उन्हें कुछ नहीं पता था।' मैनेजर इयान व्हाइट और एक अन्य कार्यकारी अधिकारी के साथ ये मीटिंग उस दिन रखी गई जिस दिन जोआन का वीक ऑफ था। उन्हें बताया गया कि उन्हें दुर्भाग्य से बर्खास्तगी के लिए चुना गया है। दावा है कि, इस घोषणा से वह सदमे और निराशा की स्थिति में पहुंच गई, जिससे उसके मानसिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ा।

End of Feed